हनीट्रैप मामला: ब्लैकमेल करने वाली महिला की गिरफ्तारी के लिए छेपामारी जारी

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Dec, 2018 11:14 AM

honeytrap case blackmail issue for arrest of blackmailing woman

करनाल के 2 व्यापारियों को अपने प्रेम जाल में फांस कर एक करोड़ मांगने वाली आरोपी महिला को पकडऩे के लिए करनाल पुलिस हिसार में छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक आ

करनाल (काम्बोज): करनाल के 2 व्यापारियों को अपने प्रेम जाल में फांस कर एक करोड़ मांगने वाली आरोपी महिला को पकडऩे के लिए करनाल पुलिस हिसार में छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने एक नकली नाना भी बनाया था ताकि वह व्यापारियों को यह बता सके कि उसके परिजनों को यह पता लग गया है कि व्यापारियों ने दिल्ली में महिला का रेप किया है। हालांकि करनाल पुलिस ने इस बीच 20 लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी सत्यवान के घर से 9 लाख से अधिक की रकम बरामद कर ली है।

पुलिस 2 आरोपियों से पहले ही 13 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। अभी भी पुलिस को 11 लाख और बरामद करने हैं। सिविल लाइन थाना के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि 2 दिन रिमांड खत्म हो जाने के बाद दोनों आरोपियों का फिर से 2 दिन का रिमांड लिया गया है।पुलिस पहले भी आरोपी महिला और उसके नकली नाना को पकडऩे के लिए हिसार गई थी। मगर महिला घर से फरार हो गई थी। आज सुबह करनाल पुलिस की एक टीम हिसार में छापा मारने के लिए गई है। उम्मीद है कि महिला और उसका नकली नाना पुलिस की पकड़ में होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!