लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Jan, 2019 12:53 PM

girl kidnapping and attempting misdeeds

कस्बे में 2 भाइयों ने करियाने की दुकान पर सामान लेने गई एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर खाली पड़े मकान में ले गए। जहां पर दोनों भाइयों ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया व छेड़छाड़ की लेकिन लड़की के बेहोश हो जाने से दोनों भाई घबरा गए...

असंध (बिंदल): कस्बे में 2 भाइयों ने करियाने की दुकान पर सामान लेने गई एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर खाली पड़े मकान में ले गए। जहां पर दोनों भाइयों ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया व छेड़छाड़ की लेकिन लड़की के बेहोश हो जाने से दोनों भाई घबरा गए। इसके बाद दोनों भाई लड़की को मकान में ही छोड़कर मकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। लड़की के गायब होने के लगभग 3 घंटे बाद मकान के ऊपर किसी ने लड़की को देखा तो उसे मकान के बाहर निकाला गया। 

इस दौरान आरोपियों ने रस्सी से लड़की के हाथ पांव व कपड़े से मुंह बांध रखा था। इस दौरान असंध पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शनिवार सुबह सैंकड़ों ग्रामीणों ने महिला थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर असंध महिला थाना प्रभारी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी 12 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम 7 बजे करियाने की दुकान पर सामान लेने गई थी लेकिन एक घंटे बाद भी उनकी लड़की घर नहीं आई तो उन्होंने आसपास उसकी खोज की लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल पाया जिसके बाद असंध महिला थाना प्रभारी नेहा राठी भी मौके पर पहुंची। 

इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस ने आसपास के घरों में लड़की की खोज की। इस दौरान ग्रामीणों ने बंद पड़े एक मकान में ऊपर छत से लड़की को पड़े हुए देखा लेकिन उस मकान का मेन गेट का ताला लगा हुआ था जिसके बाद मकान का ताला तोड़कर लड़की को मकान से बाहर निकाला गया। इस दौरान भी लड़की बेहोश थी व रस्सी से उसके हाथ पांव बांधे हुए थे, वहीं उसके मुंह को भी कपड़े से बांध गया था। इसके बाद असंध पुलिस ने लड़की का मैडीकल परीक्षण करवाया व उसके बयान दर्ज किए और लड़की के बयान पर दोनों आरोपियों कमल व साहिल के खिलाफ धारा 10, 17, 342, 363 व 506 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों सगे भाई हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव से ही धर दबोचा। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!