कर्मचारियों ने मागों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2019 04:11 PM

employees protest against demands

सफाईकर्मियों और फायरब्रिगेड विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने फव्वारा पार्क से जिला सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया।महिलाएं हाथों में झाडू़ लेकर सरकार के खिलाफ गरजी........

करनाल (नरवाल): सफाईकर्मियों और फायरब्रिगेड विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने फव्वारा पार्क से जिला सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया।महिलाएं हाथों में झाडू़ लेकर सरकार के खिलाफ गरजीं। मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। 

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक प्रोचा ने की व संचालन जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया। अशोक व इंद्रजीत ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी 13 सितम्बर को 12 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे।कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

इस अवसर पर इकाई प्रधान वीरभान बिडलान, वरिष्ठ उपप्रधान रामसिंह, इकाई सचिव राजकुमार, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान मलकीत सिंह, घरौंडा इकाई प्रधान कालाराम, घरौंडा महिला विंग प्रधान श्यामो देवी, निसिंग इकाई प्रधान इंद्र कुमार, असंध इकाई प्रधान मनोज कुमार, इंद्री इकाई प्रधान पालाराम, बुधराम, करनाल महिला विंग प्रधान उर्मिला देवी, सुनीता, फायरब्रिगेड कर्मचारी संघ से जिला प्रधान विजय शर्मा, घरौंडा से विनोद व संदीप त्यागी ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!