डा. अशोक तंवर ने किया तरावड़ी अनाज मंडी का दौरा

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Oct, 2018 01:22 PM

dr ashok tanwar visits tarawadi anaj mandi

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने तरावड़ी अनाज मंडी का दौरा किया। उनके साथ अनुसूचित विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, कांग्रेस नेता पंकज पूनिया, प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा, न.पा. के पूर्व उप-चेयरमैन विरेंद्र बंसल समेत कई कांग्रेस नेता...

तरावड़ी (चावला): कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने तरावड़ी अनाज मंडी का दौरा किया। उनके साथ अनुसूचित विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, कांग्रेस नेता पंकज पूनिया, प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा, न.पा. के पूर्व उप-चेयरमैन विरेंद्र बंसल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। तरावड़ी मंडी में डा. अशोक तंवर ने किसानों से हाल-चाल पूछने के साथ-साथ उनकी समस्याएं पूछी। गांव सांभी के किसान गुरमल सिंह की ढेरी पर पहुंचे डा. अशोक तंवर के समक्ष किसानों ने अपना दुखड़ा रोया, उन्होंने कहा कि उनके खेतों का सोना मंडियों में कौडिय़ों के भाव बिक रहा है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। 

इस पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने तरावड़ी के किसानों को कहा कि वह उनके साथ है। कांग्रेस पार्टी में किसानों का ध्यान रखा जाएगा। किसानों की फसलों को उचित दाम मिलेंगे। तंवर ने कहा कि किसान अन्न का दाता है। भाजपा को चाहिए कि सबसे पहले किसानों के हित सुरक्षित रखे जाएं। इस अवसर पर अधिवक्ता रफीक चौहान, अनुसूचित विभाग के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सहोता, प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, मुनीष परवेज राणा, बिल्लू शर्मा, युवा नेता मुनीष भार्गव, दिनेश मुंजाल, विरेंद्र बंसल, रामसिंह नम्बरदार, मुनीष गुप्ता, प्रवीण अधिवक्ता, दलबीर डाचर, प्रवीण संधू, हरिओम शर्मा, सुन्दर भारद्वाज, खजान सिंह, कृष्ण बसताड़ा, राजकिरण सहगल, संतोष कैरालिया, चरणदेव कामरा, पार्षद अमित लाम्बा, युवा नेता पंकज शर्मा, रामफल रंगा समेत कई कांग्रेस नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!