हाईवे पर बने ढाबे किए ध्वस्त, संचालकों ने कार्रवाई में पक्षपात के लगाए आरोप

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Jan, 2020 01:55 PM

demolition of illegal dhabas built on national highway

नैशनल हाईवे पर जिला नगर योजनाकार ने अवैध ढाबों पर कार्रवाई की। चुनिंदा ढाबों पर कार्रवाई होने से पीड़ित ढाबा संचालकों ने विभागीय अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव व पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, ढाबा संचालकों ने विभागीय...

घरौंडा(टिक्कू): नैशनल हाईवे पर जिला नगर योजनाकार ने अवैध ढाबों पर कार्रवाई की। चुनिंदा ढाबों पर कार्रवाई होने से पीड़ित ढाबा संचालकों ने विभागीय अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव व पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, ढाबा संचालकों ने विभागीय अधिकारियों पर सुविधा शुल्क की मांग करने तक के आरोप जड़े। ढाबा संचालकों का कहना है कि जिन ढाबा मालिकों ने राजनीतिक दबाव डलवाया और जिन्होंने सुविधा शुल्क दिया, उनके ढाबों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ध्वस्त किए गए ढाबों के मालिकों ने डी.टी.पी. पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इधर, डी.टी.पी. ने इन आरोपों को निराधार बताया है। हाईवे पर चली कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

 सोमवार को डी.टी.पी. विक्रम सिंह व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सुमन लता की देखरेख में राष्ट्रीय राजमार्ग नं.44 घरौंडा पर बने अवैध ढाबों पर ध्वस्त किया गया। डी.टी.पी. ने 40 ढाबों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन कार्रवाई सिर्फ अन्नपूर्णा व दी ग्रेट पंजाब ढाबे पर की। इसके बाद झिलमिल व शगुन स्टार ढाबे को ध्वस्त किया जाना था लेकिन अधिकारियों ने इन दोनों ढाबों को छोड़कर दी ग्रेट पंजाब ढाबे को अपना निशाना बनाया। ढाबा मालिक ने अधिकारियों से सामान निकालने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। ढाबे पर जे.सी.बी.चला दी। ढाबा मालिक मुकेश ने आनन-फानन में कुछ सामान तो बचा लिया, लेकिन कुछ समान ढाबे के अंदर ही दब गया। में सत्तारूढ़ बी.जे.पी. के पदाधिकारी का बताया जा रहा है। 

बाकी ढाबों पर भी होगी कार्रवाई
जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हाइवे पर अवैध रूप से बने 40 ढाबे चिन्हित किए गए हैं। इन्हें तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। करनाल क्षेत्र में हाईवे पर बने 7 ढाबों को तोड़ा जा चुका है। घरौंडा इलाके के अन्नपूर्णा, शगुन स्टार, ग्रेट पंजाब, मयूर ढाबा व अन्य कई ढाबों को गिराया जाएगा। जिन ढाबों संचालको को नोटिस नहीं मिले थे उन्हें 10 दिनों की मौहलत दी गई है। अवैध ढाबों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। ढाबा संचालकों के आरोप निराधार है। 

डी.टी.पी. पर साफ दिखा राजनीतिक दबाव
जिला योजनाकार अधिकारी अन्नपूर्णा ढाबे को तोडऩे के बाद जैसे ही शगुन ढाबे की तरफ बढ़े तो ढाबा संचालक विनय ने अपने मोबाइल से डी.टी.पी. को मोबाइल फोन थमा दिया। किसी की बात करवाई। फोन सुनने के बाद डी.टी.पी. बिना किसी कार्रवाई किए ग्रेट पंजाब ढाबे पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद ढाबा मालिकों व कर्मचारियों ने अधिकारियों की इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों को डी.टी.पी. ने आश्वासन दिया कि थोड़ी देर बाद शगुन ढाबे को भी गिरा दिया जाएगा।

ग्रेट पंजाब ढाबा गिराने के बाद जैसे ही टीम शगुन ढाबे पर पहुंचे तो ढाबा मालिक विनय कुमार ने नोटिस दिखाने की मांग करते हुए ढाबा गिराने का विरोध कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। फिर से अधिकारियों की बात फोन पर करवाई गई। मोबाइल सुनने के बाद डी.टी.पी. ने शगुन ढाबा व मयूर ढाबे के संचालकों को लिखित आश्वासन लेकर छोड़ दिया।  शगुन स्टार ढाबा प्रदेश 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!