Edited By Deepak Paul, Updated: 18 Jul, 2018 11:34 AM
जिले के एक गांव की 28 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला अपने घर पर अकेली थी, इस दौरान एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और महिला...
करनाल(काम्बोज): जिले के एक गांव की 28 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला अपने घर पर अकेली थी, इस दौरान एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद व्यक्ति वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि एक महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।