सी.एम. सिटी में 7 घंटे रहा जाम, बल प्रयोग कर पुलिस ने खाली करवाया जी.टी. रोड

Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Apr, 2018 11:12 AM

7 hours to stay in the city using force police evacuated gt road

एस.सी.-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ सोमवार को दलित समाज के लोगों ने सी.एम. सिटी करनाल को पूरे तरह बंधक बना दिया। आंदोलनकारियों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने जी.टी. रोड, रेल ट्रैक समेत सभी मुख्य मार्गों...

करनाल(विकास मेहला): एस.सी.-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ सोमवार को दलित समाज के लोगों ने सी.एम. सिटी करनाल को पूरे तरह बंधक बना दिया। आंदोलनकारियों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने जी.टी. रोड, रेल ट्रैक समेत सभी मुख्य मार्गों पर कब्जा कर पूरे शहर को बंद करवा दिया। डर के कारण दिनभर लोग अपने घरों, ऑफिसों व दुकानों में ही छुपे रहे। वहीं, शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी पुलिस प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बनी घूमती रही। शाम 6 बजे के बाद जब आई.जी., डी.सी. और एस.सी. ने खुद नेतृत्व संभाला, तब जाकर हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों से जी.टी. रोड और शहर को मुक्त करवाया जा सका

प्रदर्शनकारी सुबह सबसे पहले लघु सचिवालय के सामने एकत्रित हुए वहां पर जनसभा करने के बाद वे लाठी-डंडों से लैस होकर सुबह 11 बजे सीधे जी.टी. रोड पर पहुंचे और हाईवे को दोनों तरफ से जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों के सामने वे असहाय नजर आए। करीब एक घंटे बाद आई.जी. सुभाष यादव खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी हाईवे छोडऩे को तैयार नहीं हुए जिसके कारण पुलिस को मजबूर वापस लौटना पड़ा

दोपहर 12 बजे के बाद प्रदर्शनकारी शहर के अंदर दाखिल होना शुरू किए और सभी रास्तों को जाम कराने के साथ दुकानों को बंद कराने लगे। जो भी दुकानदार इनका विरोध करने के लिए सामने आया, उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट की गई। कुछ जगहों पर तोडफ़ोड़ की गई। इन प्रदर्शनकारियों से खौफजदा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। दोपहर 1 बजे तक पूरा शहर बंद हो गया जिसके बाद डी.सी. डा. आदित्य ने डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट का अधिकार प्रयोग करते हुए शहर में धारा 144 लगा दी लेकिन प्रदर्शनकारियों पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ।

प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस बल कम होने के कारण प्रशासन भी कोई एक्शन लेने से बचता रहा और शाम 6 बजे तक ऐसा की हाल रहा। माहौल बिगड़ता देख पानीपत और कैथल जिले से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई जिसके बाद हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों से जी.टी. रोड को खाली करवाया गया और डी.सी. एस.सी. ने पूरे शहर में मार्च पास्ट निकलकर लोगों को शांति और सुरक्षा का भरोसा दिया। 

पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ  मामले दर्ज किए जिसमें असंध थाना में पुलिस ने 307 सहित विभिन्न धारों में 31 लोगों के वाए नेम व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया तो वहीं करनाल सीविल लाइन थाना में एक हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसकी प्रकार अन्य थानों में भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!