Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Feb, 2019 01:33 PM
प्रदेश में पिछले दस दिन से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है, वहीं करनाल में हड़ताली कर्मचारियों पर सख्ती करते हुए विभाग ने 5 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है।
करनाल(केसी आर्य): प्रदेश में पिछले दस दिन से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है, वहीं करनाल में हड़ताली कर्मचारियों पर सख्ती करते हुए विभाग ने 5 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। इस बात की जानकारी विभाग के सीएमओ राजेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों को पहले भी टर्मिनेट पत्र जारी किया गया था, लेकिन इन्होंने विरोध करते हुए उसे जला दिया।
जिसके बाद आज 5 कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। राजेंद्र ने इस बात की जानकारी भी दी कि NHM कर्मचारी पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर बैठे है, जिनके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई और प्रदेश की जनता को इलाज के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है लेकिन कर्मचारियों को कोई सुध नहीं जिसके चलते आज सख्ती बरती गई है।