2 नाबालिगा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jul, 2018 10:51 AM

2 nabaliga arrested for raping accused

सी.एम. सिटी में मंगलवार को छेड़छाड़ व दुष्कर्म के 3 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिगा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म...

करनाल(काम्बोज): सी.एम. सिटी में मंगलवार को छेड़छाड़ व दुष्कर्म के 3 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिगा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं, दूसरे मामले में एक स्कूल में पढऩे वाली बच्ची से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भी पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में 8वीं कक्षा की छात्रा ने एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय वह स्कूल जाती थी, उस समय वह युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था और एक दिन उसने छेड़छाड़ के साथ-साथ उससे दुष्कर्म भी किया। जब बच्ची ने सारी आपबीती अपने मां को बताई तो उसकी मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं, तीसरा मामला कुंजपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद पंचायती तौर पर उसे उसके देवर के साथ बिठा दिया गया। उसके 2 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी है, जो 13 वर्ष की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका देवर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। जब इस बारे उसे समझाने की कोशिश की तो उसके देवर ने उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद महिला ने कुंजपुरा थाना में उसकी शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। 

क्या कहते हैं अधिकारी
सदर थाना के ए.एस.आई. अजैब सिंह ने बताया कि दोनों मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कुंजपुरा थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि बच्ची की माता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!