गेहूं कटाई का कार्य जोरों पर

Edited By kamal, Updated: 24 Apr, 2019 12:29 PM

wheat harvesting work

राजौंद में महिलाएं आज किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चाहे वह राजनीति का मामला हो, नौकरी का या फिर खेतों में काम...

कैथल(महीपाल): राजौंद में महिलाएं आज किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चाहे वह राजनीति का मामला हो, नौकरी का या फिर खेतों में काम करने का। इस समय गेहूं कटाई का सीजन है। गेहूं कटाई का कार्य भी सबसे ज्यादा महिलाएं कर रही हैं। सुबह से ही महिलाएं घरों का कार्य निपटाकर किसानों के खेतों में गेहूं कटाई करने के लिए निकल पड़ती हैं और देर सायं तक गेहूं कटाई का कार्य करती हैं। नगर में गेहूं कटाई के कार्य में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं देखने को मिलती हैं।

आज महिलाएं हर कार्य में पुरुषों के साथ खड़ी दिखाई देने लगी हैं। गेहूं कटाई का कार्य करने वाली महिलाएं संतोष, संतरो, शांति, ऊषा देवी व प्रकाशो देवी ने कहा कि वह हर वर्ष गेहूं कटाई का कार्य कर पूरे साल के लिए गेहूं एकत्रित कर लेती हैं। इन महिलाओं ने बताया कि वह हर साल गेहूं कटाई के लिए पहले से ही तैयारी कर लेती है ताकि घर के अन्य काम जल्दी से निपटाकर गेहूं की कटाई कर सके, जिससे न केवल पूरे साल के लिए अनाज जमा कर लेती हैं बल्कि पशुओं के लिए सूखा चारा भूसा भी इक्ट्ठा कर लेते हैं।

महिलाओं के अनुसार गेहूं का सीजन कम समय का होता है और पूरा परिवार मिलकर ही इस कार्य को कर सकता है। महिलाएं गेहूं कटाई के साथ-साथ गन्ना बिजाई, छिलाई सहित अनेक कृषि के कार्य करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। इन महिलाओं ने बताया कि वह अपने बच्चों व पति के साथ मिलकर गेहूं कटाई का कार्य करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!