सावन मास की शुरूआत आज से, बन रहे ये शुभ संयोग

Edited By Isha, Updated: 17 Jul, 2019 11:14 AM

the beginning of the sawan mass from today being auspicious coincidence

सावन का महीना शिव की आराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव के अलावा यह महीना माता पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है

कैथल (महीपाल): सावन का महीना शिव की आराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव के अलावा यह महीना माता पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस महीने में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें भोले बाबा की असीम कृपा मिलती है। सावन मास की शुरुआत आज 17 जुलाई से हो रही है। इस महीने से व्रत और त्यौहारों की भी शुरूआत हो जाती है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा। 

स्वामी दयानंद साबरी ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। कहते हैं अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस बार सावन के महीने की खास बात यह है कि इस बार सावन के 4 सोमवार होंगे। सावन का अंतिम दिन 15 अगस्त को है। इस दिन स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन भी है। इस बार सावन माह में कई शुभ संयोग बन रहे हैं।

 पं. राजकुमार शास्त्री ने बताया कि पहली सोमवारी श्रावण कृष्ण पंचमी तिथि के संयोग, दूसरी सोमवारी त्रयोदशी प्रदोष व्रत के साथ साथ सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग, तीसरी सोमवारी नागपंचमी के शुभयोग व चौथी सोमवारी त्रयोदशी तिथि के शुभ संयोग में मनाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!