गर्मी से राहत पाने के चक्कर में लोग दे रहें हैं बिमारियों को न्यौता

Edited By Updated: 30 Apr, 2016 12:43 PM

people are trying to get relief from the heat invited diseases

अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने भी इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने के संकेत दिए है। एेसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, सलाद व फल का सेवन कर रहे है। ये तो ठीक है, परन्तु खुले ...

कैथल (रमन गुप्ता): अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने भी इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने के संकेत दिए है। एेसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, सलाद व फल का सेवन कर रहे है। ये तो ठीक है, परन्तु खुले में रेहड़ियों व ठेलों पर बिक रहे ठंडे पेय पदार्थ व कटे हुए फल बिमारियों को न्योता दे रहे है। 

 

जगह-जगह रेहड़ी व ठेले वाले सरेआम प्रशासन की नाक तले सब कुछ बेच रहे है। परन्तु प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बना बैठा है। 

 

गर्मी से राहत पाने को उपाए बताते हुए डॉ. राजेश गोयल कहतें हैं कि गर्मी में लोग ज्यादा पेय पदार्थ व फल का सेवन कर रहें हैं। लोग खुले में बिक रहे इन पदार्थो का सेवन करते है, जो की काफी नुकसानदायक है। प्रशासन को भी इन चीजों पर रोक लगानी चाहिए इन चीजों के खाने से पेट, आंतड़ियों, लिवर की बीमारी व दस्त, हेजा, पीलिया जैसी बीमारी पनप सकती है। हमें इनसे बचना चाहिए। ज्यादा पानी पीना चाहिए व जब भी गर्मी में बाहर निकले तो सिर ढक कर रखना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!