निगम चुनाव के लिए इनैलो ने नियुक्त किए प्रभारी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 11 Dec, 2018 10:04 AM

inlo appointed in charge for corporation elections

नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने नगर निगम चुनाव में अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। उन्होंने कहा कि इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा करनाल और यमुनानगर के चुनाव....

चंडीगढ़(पांडेय): नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने नगर निगम चुनाव में अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। उन्होंने कहा कि इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा करनाल और यमुनानगर के चुनाव प्रभारी होंगे। करनाल नगर निगम में इनैलो-बसपा की सांझी प्रत्याशी आशा मनोज वधवा के लिए कैथल व कुरुक्षेत्र के पार्टी के पूर्व विधायक एवं पदाधिकारी प्रचार करेंगे। यमुनानगर में बसपा के चुनाव चिन्ह पर मेयर पद के उम्मीदवार संदीप गोयल के लिए प्रचार टीम में पंचकूला और अम्बाला की कार्यकारिणी होगी।

नेता विपक्ष ने कहा कि सांसद चरणजीत रोड़ी, विधायक रणबीर गंगवा, वेद नारंग, बलवान सिंह और पूर्व विधायक राजकुमार सैनी हिसार के प्रभारी होंगे और उम्मीदवार अमित सैनी के लिए फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, हलका उचाना और नरवाना के पदाधिकारी कैंपेन करेंगे। बहुचॢचत रोहतक सीट के लिए पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, विधायक परमिंद्र ढुल और नसीम अहमद को प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं संचित नांदल की सहयोगी टीम में दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, झज्जर और गुरुग्राम की कार्यकारिणी सहयोग करेगी। 

अभय सिंह ने पानीपत में पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी प्रियंका कश्यप के चुनाव प्रभार का जिम्मा राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक कलीराम पटवारी को दिया गया है, वहीं प्रचार के लिए सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों की कार्यकारिणी का होगी। उन्होंने कहा कि इनैलो मेयर की सभी 5 सीटें जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए युवा और शिक्षित लोगों को उम्मीदवार बनाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!