पूर्व विधायकों की पैंशन पर 22.93 करोड़ रुपए सालाना खर्च कर रही हरियाणा सरकार

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Nov, 2018 12:39 PM

haryana government spending 22 93 crores annually

हरियाणा के 262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22.93 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को हर माह 2.22 लाख रुपए पैंशन बतौर पूर्व विधायक....

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा के 262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22.93 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को हर माह 2.22 लाख रुपए पैंशन बतौर पूर्व विधायक दी जा रही है। विश्व के धनी उद्योगपतियों की सूची में शामिल जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल को प्रतिमाह 90,563 रुपए पैंशन मिल रही है, जबकि वह 642 अरब रुपए (8.8 अरब डॉलर) की संपत्ति की मालिक भी हैं।

यह खुलासा आर.टी.आई. एक्टिविस्ट पी.पी. कपूर ने हरियाणा विधानसभा से मिली जानकारी के जरिए किया है। बताया गया है कि सर्वाधिक मासिक पैंशन 2.38 लाख रुपए रेवाड़ी के पूर्व विधायक कै. अजय सिंह यादव ले रहे हैं। पैंशन धारकों में पूर्व विधायक चंद्रावती 2,22525, प्रो. सम्पत सिंह 2,14, 763, ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भागीराम 1,91,475, शमशेर सिंह सुर्जेवाला 1,75,950, अशोक अरोड़ा 1,60,425, हरमोहिंद्र सिंह  1,60,425, चंद्रमोहन बिश्नोई 1,52,663, धर्मवीर गाबा 1,52,663, खुर्शीद अहमद 1,52,663, फूलचंद मुलाना 1,68,188, मांगेराम गुप्ता 1,68,188, शकुंतला भगवाडिया 1,68,188, बलबीरपाल शाह 2,07,000, सतबीर कादियान 1,29,375, स्वामी अग्रिवेश 51,750, शारदा रानी 1,37,138, देवीदास सोनीपत 1,21,613, दिल्लू राम कैथल 1,13,850, कमला वर्मा 1,13,850, कंवल सिंह हिसार 1,21,613, निर्मल सिंह अम्बाला 1,52,663, मोहम्मद इलयास 1,37,138 रुपए प्रति माह शामिल हैं। कुल 262 पूर्व विधायकों को पैंशन दी जा रही है।

कपूर ने बताया कि गत 8 अक्तूबर को उन्होंने हरियाणा विधानसभा से आर.टी.आई. के जरिए पूर्व विधायकों की पैंशन के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की मासिक पैंशन में 200 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की गई है। कपूर ने बताया कि जहां 5 वर्ष पहले इनकी न्यूनतम मासिक पैंशन 20,250 रुपए प्रति माह थी, वहीं अब यह न्यूनतम मासिक पैंशन 51,750 रुपए हो चुकी है।

 कुल 161 पूर्व विधायकों को 51,750 रुपए मासिक पैंशन दी जा रही है, जबकि 39 पूर्व विधायकों को 90,543 रुपए प्रति माह पैंशन मिल रही है। जेल में बंद अजय चौटाला को 51,750 रुपए पैंशन मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की विधवा जसमा देवी को डबल पैंशन मिल रही है। खुद पूर्व विधायक होने के नाते जसमा देवी को 51,750 रुपए प्रतिमाह तथा पूर्व मुख्यमंत्री की विधवा होने के नाते 99,619 रुपए प्रतिमाह पारिवारिक पैंशन मिल रही है। कपूर ने बताया कि पारिवारिक पैंशन योजना के तहत दिवंगत 129 पूर्व विधायकों की पत्नियों पर कुल 3.15 करोड़ रुपए वार्षिक खर्च किया जा रहा है। 5 वर्षों में इस पारिवारिक पैंशन में 200 प्रतिशत वृद्धि की गई है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!