दुष्यंत-दिग्विजय को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने बहकाया : अभय

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 11 Dec, 2018 10:30 AM

dushyant digvijay seduced by bjp congress leaders abhay

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जो लोग अपने आप को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं, उनको पता होना चाहिए कि वे इनैलो के दम पर ही संसद व विधानसभा में.....

पाई(नरेंद्र): हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जो लोग अपने आप को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं, उनको पता होना चाहिए कि वे इनैलो के दम पर ही संसद व विधानसभा में पहुंच पाए हैं। वरना वे सरपंच के पद पर भी आसीन नहीं होते। उक्त शब्द जन अधिकार रथ यात्रा के दौरान पाई के रामलीला मैदान में इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहे। इनैलो की जनक्रांति यात्रा सोमवार को गांव पाई में पहुंची, जहां पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

अभय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत व दिग्विजय को भाजपा व कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनको मुख्यमंत्री पद का लालच देकर बहकाया है। वे यह नहीं जानते कि आज वे जिस पद पर हैं वह इनैलो की बदौलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगर निगम चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा का जनाधार समाप्त हो चुका है। पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि उनकी सरकार आने पर सबसे पहले ई-वे बिल समाप्त होगा, पैंशन में बढ़ौतरी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!