किसान व बिजाई की गई फसलों के विवरण वैब लिंक पर होंगे उपलब्ध : कै. अभिमन्यु

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Aug, 2018 10:34 AM

details of farmers and seed crops will be available on web link

हरियाणा सरकार ने फसल ई-सूचना वैब लिंक पर किसानों द्वारा बिजाई की गई फसलों और ई-गिरदावरी के उद्देश्य के लिए पटवारियों के प्रमाणीकरण करने की ऑनलाइन सूचना हेतु एक प्रणाली विकसित....

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने फसल ई-सूचना वैब लिंक पर किसानों द्वारा बिजाई की गई फसलों और ई-गिरदावरी के उद्देश्य के लिए पटवारियों के प्रमाणीकरण करने की ऑनलाइन सूचना हेतु एक प्रणाली विकसित की है। यह प्रणाली त्रुटि रहित और अधिक पारदर्शी बनाने, खेत में सर्वेक्षक की फिजीकल उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व भावांतर भरपाई योजना के तहत मुआवजा वितरण के विवादों में कमी लाने के लिए विकसित की गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कै. अभिमन्यु ने बताया कि फसल बिजाई के बाद किसान, भूमि मालिक या भूमि जोतक किसान स्वयं नजदीकी सांझा सेवा केंद्र (सी.एस.सी.) या अटल सेवा केंद्र (ए.एस.के.) के माध्यम से ई-दिशा पोर्टल पर लॉगिन  करके वैब हैलरिस प्रणाली से भूमि के वास्तविक विवरण और भूमि मालिक के विवरण के साथ अस्थायी आधार पर बिजाई की गई फसलों के विवरण को दर्ज करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!