Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Aug, 2018 11:33 AM
सदर पुलिस ने जिले के नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जबरन घर में रखने के आरोप में 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल भारतीय बारी गांव की नीली ने सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि फसल गांव का रमेश अपने 5...
कैथल (महीपाल): सदर पुलिस ने जिले के नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जबरन घर में रखने के आरोप में 6 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पश्चिम बंगाल भारतीय बारी गांव की नीली ने सदर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि फसल गांव का रमेश अपने 5 साथियों के साथ उसकी 17 वर्षीय बहन का 14 जून 2018 को अपहरण कर ले गया। उसने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी बहन को गांव फरल ले गए और उसे जबरन अपने साथ रखा। ए.एस.आई. किताब सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाते से रुपए निकलवाने के आरोप में केस दर्ज : वहीं, जिले के गांव आंधली से एक व्यक्ति का पर्स चुराते हुए उसके खाते से 10,000 निकलवाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आंधली गांव के बलदेव ने सदर पुलिस कैथल को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 12 अगस्त को किसी अज्ञात ने उसकी जेब से 10,000 रुपए नकदी व अन्य दस्तावेजों से भरा पर्स चुरा लिया।