बी.पी.एल. सूची में नाम न आने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2019 01:04 PM

bpl women did not show up in the list

कुछ माह पहले बी.पी.एल. सूची में शामिल होने के लिए कलायत नगर सहित खंड के विभिन्न गांवों से हजारों परिवारों ने अपने को पात्र बताते ऑनलाइन आवेदन किया था। संबंधित विभाग द्वारा गत दिनों

कलायत (कुलदीप): कुछ माह पहले बी.पी.एल. सूची में शामिल होने के लिए कलायत नगर सहित खंड के विभिन्न गांवों से हजारों परिवारों ने अपने को पात्र बताते ऑनलाइन आवेदन किया था। संबंधित विभाग द्वारा गत दिनों बी.पी.एल. की सूची जारी की गई है, जिसके आधार पर ही अब कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया जाएगा कि जिस परिवार द्वारा आवेदन किया गया है, वह सही मायने में इसके पात्र है या नहीं।  सूची जारी होने के पश्चात वे परिवार सरकार व प्रशासन के प्रति भड़क गए, जिसका नाम सूची में शुमार नहीं पाया गया। 

इसके चलते ही कलायत सहित कमालपुर व वजीरनगर के दर्जनों लोगों ने जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, वहींएस.डी.एम. के नाम पत्र सौंप उन्हें भी बी.पी.एल. सूची में शामिल करने की मांग की। कलायत निवासी नीलम देवी, पिंकी, अनिल, कुलदीप सहित कमालपुर व वजीरनगर निवासी रोशनी, शीला, निर्मला, जीवन, प्रेमो, जोरा सिंह, सुखविंद्र, संतोष, सोनिया, सीता, दर्शना, भागवंती, अंग्रेजों, मंजू, सुरेंद्र कुमार, रामनिवास, सोनण, सोना, बंती, राजेश, संतोष, सन्नी, सीमा व सरोज सहित दूसरे लोगों का कहना था कि उन्होंने बी.पी.एल. में शामिल होने के लिए निर्धारित नियमों को ध्यान में रख ऑनलाइन आवेदन किया था। जिन परिवारों को सूची में शामिल करने से वंचित रखा गया है, वे सही मायने में ही बी.पी.एल. के दायरे में आते हैं।   उन्होंने आग्रह करते कहा कि आवेदकों के फार्मों पर न केवल गौर फरमाई जाए बल्कि पुन: सर्वे करवा वंचित रहे पात्र परिवारों को भी बी.पी.एल. सूची में शामिल किया जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!