विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा : दुष्यंत चौटाला

Edited By kamal, Updated: 14 Jun, 2019 09:15 AM

assembly elections will be fought on local issues dushyant chautala

पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर चुनाव की परस्थितियां व मुद्दे होते हैं। अबकी बार लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों...

कैथल(महीपाल/गौरव): पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर चुनाव की परस्थितियां व मुद्दे होते हैं। अबकी बार लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया जिसके कारण भाजपा प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा खिलाफत हुई, उन्होंने भी चुनाव में जीत हासिल की लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाएंगे। निश्चिततौर पर विधानसभा के नतीजे लोकसभा चुनावों के विपरीत होंगे। दुष्यंत स्थानीय पैलेस में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

केवल 6 महीने बनी पार्टी होने के बावजूद हमने कार्यकर्ताओं के दम पर पूरे हरियाणा में न केवल संगठन खड़ा किया, बल्कि पिछले उपचुनाव व लोकसभा में भी दूसरी पार्टियों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 1984 के लोकसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कार्यकत्र्ताओं को बताया की भाजपा की लोकसभा मे 303 सीटें आई हैं, इसी तरह उस समय कांग्रेस की पूरे देश मे 404 सीटें आई थीं। कांग्रेस को घमंड हो गया और अगले विधानसभा मे ही कांग्रेस की पूरे हरियाणा मे मात्र 5 सीटें आई थीं।

आज चुनावों मे लगभग 100 दिनों का समय है और अगर सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और लगन से मेहनत की तो एक बार फिर 1987 वाला इतिहास दोहराया जा सकता है। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा नेताओं का घमंड सिर चढ़ कर बोल रहा है, इसी कारण एक कार्यकर्ता द्वारा सैल्फी खींचने की कोशिश करने पर ही मुख्यमंत्री द्वारा उसको बेइज्जत किया जाता है लेकिन उनको पता होना चाहिए कि राजनीति मे कब 75 सीट जीतने का दावा करने वालो की सीटें 25 रह जाएं, कोई नहीं कह सकता।

यह केवल चुनावी निशान ही है बल्कि पूरे हरियाणा की समृद्धि के ताले की चाबी है। निशान सिंह ने कार्यकत्र्ताओं को अपने परिवार के सदस्यों के भी सदस्यता फॉर्म भरवाने की अपील कर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रधान रणदीप कौल, महिला जिला प्रधान अंजू जागलान, रोशन डांढा, बलवान कोटड़ा, संजय जागलान, रामफल मलिक खुराना, अशोक बंसल, चंद्रभान दयोरा, राजू जुलानीखेड़ा, हरदीप पाडला, बलराज नौच, रणधीर चीका, धर्मपाल छोत, कमलेश बलबहेड़ा, राजू पाई, सेवा सिंह बालू, गीता गोसवामी, जय प्रकाश बलबहेड़ा, शुभम गुप्ता, बलबीर सजूमा सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!