बंदूक दिखाकर रेप करने का आरोप

Edited By Deepak Paul, Updated: 30 Oct, 2018 12:14 PM

accused of raping a gun

गुहला पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में महिला को एक व्यक्ति पर बंदूक दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस

कैथल(सुखविंद्र): गुहला पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव में महिला को एक व्यक्ति पर बंदूक दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति कई सालों से विदेश में रहता है। पीछे से वह घर पर अकेली है। इसका फायदा उठाते हुए गांव का ही आरोपी जगरूप घर में घुस आया। 

आरोपी ने बंदूक दिखा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार ऐसा करता रहा। डर के मारे उसने पुलिस में शिकायत नहीं दी। उसका पति विदेश से वापस आया तो इस बारे में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलस को दी गई। गुहला पुलिस थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!