बैंक को करोड़ों का चूना लगाने के 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Naveen Dalal, Updated: 08 Jul, 2019 10:45 AM

two accused arrested for looting millions of crores

शहर थाना पुलिस ने फर्जी फर्मों के माध्यम से एच.डी.एफ.सी. बैंक को 21 करोड़ 15 लाख रुपए का चूना लगाने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एच.डी.एफ.सी. बैंक पानीपत के मैनेजर अनुभव पसरीजा ने 26 जनवरी 2016 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि...

जींद (ब्यूरो): शहर थाना पुलिस ने फर्जी फर्मों के माध्यम से एच.डी.एफ.सी. बैंक को 21 करोड़ 15 लाख रुपए का चूना लगाने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एच.डी.एफ.सी. बैंक पानीपत के मैनेजर अनुभव पसरीजा ने 26 जनवरी 2016 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि साल 2011 से 2014 तक कुछ लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर बैंक से 21.15 करोड़ रुपए का लोन ले लिया।

हकीकत में फर्मे पूरी तरह से फर्जी थी। जब बैंक ने अपने स्तर पर मामले को खंगाला तो पता चला कि फर्मे सिर्फ कागजातों में हैं और धरातल पर फर्मों का कुछ नहीं है। शहर थाना पुलिस ने उचाना की राजेंद्र कालोनी के आशीष बंसल उर्फ आशू सहित 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में काठ मंडी के हितेंद्र तथा यू.पी. के मुरादाबाद के केसर मिलान विहार के साहीपुरी का नाम सामने आया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने दूसरे के प्लाट के अपने नाम से फर्जी कागजात तैयार करवाकर एच.डी.एफ.सी. बैंक से करोड़ों रुपए का लोन लेने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि नारनौंद के माजरा गांव के कृष्ण ने 10 जून 2015 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका शहर में प्लाट है। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के मनीष, दीपक, नसीब तथा संजय ने उसके प्लाट के फर्जी कागजात तैयार करवाकर प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और उन्हीं फर्जी कागजातों के आधार पर 12 फरवरी 2014 तथा 23 मार्च 2014 को बैंक से लोन ले लिया।

शहर थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के मनीष, दीपक, नसीब तथा संजय को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में काठ मंडी के हितेंद्र तथा यू.पी. के मुरादाबाद के केसर मिलान विहार निवासी साहीपुरी का नाम सामने आया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!