लंदन में राहुल गांधी के दौरे की तैयारी जोरों पर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Aug, 2018 11:29 AM

rahul gandhi s trip to london

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन दौरे को लेकर लंदन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों के सिलसिले में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने बैठक की। राहुल गांधी 24 अगस्त को लंदन में...

जींद(ब्यूरो): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन दौरे को लेकर लंदन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों के सिलसिले में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने बैठक की। राहुल गांधी 24 अगस्त को लंदन में पार्लियामेंट हाऊस को सम्बोधित करेंगे और उसी दिन वह लंदन स्कूल आफ इकोनोमिक्स में विद्यार्थियों तथा शिक्षाविदों से रू-ब-रू होंगे। 25 अगस्त को वह लंदन के रमाडा होटल में एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। राहुल गांधी के लंदन दौरे की तैयारियों को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की बैठक प्रधान कमलप्रीत धालीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव सज्जन सिंह, प्रवक्ता नक्षत्र कलसी, महिला विंग की चेयरपर्सन सामी सांघा, महिला विंग की महासचिव गुरमिंद्र के अलावा पर्यवेक्षक विरेंद्र वशिष्ठ, डा. वीना देशवाल के अलावा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष विवेक, उपाध्यक्ष रोहित अहलावत, महासचिव भूपेंद्र चौधरी आदि ने भाग लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!