करंट से एक की मौत, 2 झुलसे(Video)

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Aug, 2018 11:26 AM

राज नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 3 मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 2 झुलस गए। झुलसे मजदूरों को उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज नगर में जगमहेंद्र मकान...

जींद(विजेंद्र कुमार): राज नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 3 मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 2 झुलस गए। झुलसे मजदूरों को उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक रैफर किया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। राज नगर में जगमहेंद्र मकान का निर्माण करवा रहा है। मजदूर बिठमड़ा गांव का राममेहर, यू.पी. के तकिया रायबरेली का पप्पू और बिहार का राजेश दूसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। दोपहर को जब तीनों मजदूर लोहे के गार्टर को ऊपर चढ़ा रहे थे तो मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टैंशन वायर से गार्टर छू गई और तीनों मजदूर नीचे जा गिरे।

तीनों मजदूरों को गम्भीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राममेहर तथा पप्पू की हालत गम्भीर देख उन्हें पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। पटियाला चौक पुलिस चौकी के प्रभारी यशवीर ने बताया कि करंट से एक मजदूर की मौत व 2 मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!