कमलवीर यादव का जे.डी.यू. से नहीं कोई नाता : मघान

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Feb, 2019 10:44 AM

j d v of kamlvir yadav no connection with mohan

जे.डी.यू. हरियाणा के संयोजक विजयपाल मघान ने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह के भाई कमलवीर यादव का जेडीयू से कोई नाता नहीं है। कमलवीर यादव के जे.डी.यू. की हरियाणा इकाई का कांग्रेस में विलय करने का कांग्रेस का दावा झूठा है। सच्चाई...

जींद(ब्यूरो): जे.डी.यू. हरियाणा के संयोजक विजयपाल मघान ने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह के भाई कमलवीर यादव का जेडीयू से कोई नाता नहीं है। कमलवीर यादव के जे.डी.यू. की हरियाणा इकाई का कांग्रेस में विलय करने का कांग्रेस का दावा झूठा है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस हरियाणा में लगभग मृत प्राय: हो चुकी है और इस तरह के झूठ के सहारे वह अपने अंदर नए प्राण फूंकने का विफल प्रयास कर रही है। 

जे.डी.यू. कार्यालय में बुलाए गए पत्रकार सम्मेलन में विजयपाल मघान ने कहा कि कमलवीर यादव 2017 में ही जे.डी.यू. से बाहर हो गए थे। इस समय हरियाणा जे.डी.यू. के प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा जेडीयू के संयोजक वह खुद हैं। हरियाणा जे.डी.यू. प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक ताकत है और उनकी पार्टी हरियाणा में लोकसभा की 10 तथा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। मघान ने कहा कि जींद उप चुनाव में जिस तरह कांग्रेस के बड़े चेहरे रणदीप सुर्जेवाला की जमानत मुश्किल से बच पाई है, उससे साफ है कि हरियाणा में कांग्रेस राजनीतिक रूप से मृत प्राय: है। 3 मार्च को पटना में एन.डी.ए. की रैली में वह हरियाणा जे.डी.यू. का प्रतिनिधित्व करने के लिए जा रहे हैं। हरियाणा जे.डी.यू. के प्रदेश प्रभारी राज सिंह मान हैं तथा राजसिंह मान और उनके नेतृत्व में प्रदेश में जे.डी.यू. एक मजबूत राजनीतिक ताकत होने का सबूत आगामी लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में दे देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!