Edited By Updated: 15 Jul, 2016 04:34 PM
जींद में महिला की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। उसने अपनी बहादुरी से जलते गैस सिलेंडर को बाहर फैंककर अपनी बेटी की
जींद (भूपेंद्र मोर): जींद में महिला की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। उसने अपनी बहादुरी से जलते गैस सिलेंडर को बाहर फैंककर अपनी बेटी की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार अनीता नाम की यह महिला आज सुबह जब रसोई में खाना बना रही थी तो अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जब गैस सिलेंडर में आग लगी तब घर में महिला और उसकी 14 वर्षीय बेटी थी। ऐसे में महिला ने होश नहीं खोया। उसने देखा कि गैस सिलेंडर में आग लगी हुई है। यह किसी समय भी फट सकता है और इस हालात में उसकी बेटी की जान जा सकती है।
उसने फिर न आव देखा न ताव सिलेंडर को चूल्हे से अलग किया और जलते गैस सिलेंडर को उठाकर गली में फैंक दिया। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। गैस सिलेंडर धू-धू करके जल रहा था, लेकिन गली में रास्ता न होने की वजह से फायर ब्रिगेड वहां तक पहुंच नहीं पाई। काफी देर जलने के बाद जब गैस सिलेंडर में गैस खत्म हुई तब जाकर गैस सिलेंडर की आग अपने आप बुझ गई।