4 मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाएंगे किसान संगठन: अभिमन्यु

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 May, 2018 01:38 PM

farmers organization will run agitation for 4 issues abhimanyu

जींद के नेहरू पार्क में किसानों के गांव बंद आंदोलन के विषय में किसान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पार्षद अमित निडानी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय किसान महासंघ के महासचिव अभिमन्यु कोहाड़ शामिल हुए।...

जींद(ब्यूरो): जींद के नेहरू पार्क में किसानों के गांव बंद आंदोलन के विषय में किसान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पार्षद अमित निडानी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय किसान महासंघ के महासचिव अभिमन्यु कोहाड़ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 4 मुद्दों पर यह आंदोलन लड़ा जाएगा। किसानों की 3 मांगें हैं, जिनमें कर्ज मुक्ति, लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देना, किसानों की आय सुनिश्चित करने, फल और सब्जी का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना शामिल है। 

अगर किसानों ने अबकी बार अपनी लड़ाई नहीं जीती तो किसानों को भी धीरे-धीरे यह सरकारें लुप्त कर देंगी। उन्होंने बताया कि सभी किसानों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वह अपनी फल, दूध, अनाज, सब्जी आदि सड़कों पर नहीं फैंकें बल्कि गरीब बस्तियों में बांट दें। इन 10 दिनों तक किसानों से अपील है कि वह अपना दूध, फल सब्जी, अनाज आदि शहर में नहीं भेजें। इन 10 दिन तक किसान न तो शहर खुद जाएंगे और न ही शहर से कुछ खरीदेंगे। किसान संगठनों ने कहा है कि शहरवासियों को परेशान करना किसानों का मकसद नहीं है, इसलिए शहर के आस-पास कु छ केंद्र बनाए जाएंगे जहां से शहरवासी अपने पारिवारिक जरूरतों के लिए फल, सब्जी और दूध खरीदे जा सकेंगे।

 सोनीपत के भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रधान अक्षय नरवाल ने कहा कि किसानों और युवाओं को इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब किसान और युवा साथ मिल के आंदोलन करेंगे तो सरकार बहुत जल्दी घुटनों पर आ जाएगी। बैठक में दीपक नैन, सत्यवान मलिक, सुभाष ढांडा, तेजबीर मान, रणबीर पांचाल, रामफल नेहरा, वीरेंद्र ढुल, अशोक लोहान, अजय खोखरी, राजकुमार रेढू व पवन सैनी आदि मौजूद थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!