पति सहित 5 के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Dec, 2018 01:06 PM

dowry harassment cases filed against husband including 5

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा अश्लील हरकत करने पर सफीदों थाना पुलिस ने विवाहिता के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। सफीदों की एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2014...

जींद(प्रदीप): दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा अश्लील हरकत करने पर सफीदों थाना पुलिस ने विवाहिता के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है। सफीदों की एक महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2014 को सिंघाना गांव के मनोज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के समय दिया गया कीमती सामान ससुराल के लोगों ने अपने पास रख लिया। इसके अलावा ससुराल के लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। सफीदों थाना पुलिस ने सिंघाना गांव निवासी उसके पति मनोज, जेठ हरीश कुमार, सास चंद्रपति, ससुर पालराम, ननद अनिता उर्फ पूजा के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!