सी.एम. ने प्रदेश का भाईचारा बिगाडऩे का किया काम : रणबीर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 17 Dec, 2018 09:44 AM

cm work done to spoil the brotherhood of the state

राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रिटायर्ड आई.जी. रणबीर सिंह शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान पर सी.एम. पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सी.एम. का खुद को पंजाबी .....

जींद: राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रिटायर्ड आई.जी. रणबीर सिंह शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान पर सी.एम. पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सी.एम. का खुद को पंजाबी बताना प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोडऩे की चाल है। 

यह चाल सी.एम. ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए चली है। इस चाल में सी.एम. को मुंह की खानी पड़ेगी। राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी 20 जनवरी को जींद के हुडा मैदान में राज्य स्तर की सामाजिक सद्भावना, व्यवस्था परिवर्तन रैली का आयोजन कर ऐसी जातीय राजनीति करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी। 

जींद में राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में रणबीर सिंह शर्मा ने कहा कि सी.एम. का खुद को पंजाबी बताना और पंजाबियत के आधार पर जनता से समर्थन मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा कर सी.एम. ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए जो चाल चली है वह उलटी पड़ेगी। पंजाबी हमारे भाई हैं और उन्हें समाज से अलग करने का प्रयास सी.एम. मनोहर लाल ने किया है। 

प्रदेश की जनता इसके लिए सी.एम. और भाजपा को करारा सबक सिखाएगी। पहले मुख्यमंत्री की पार्टी के एक सांसद ने प्रदेश में जाट और गैर-जाट का सवाल उठाया। मनोहर लाल के शासन में हरियाणा 4 बार जला। शर्मा ने कहा कि खुद को आज पंजाबी बताने वाले सी.एम. और उनके साथी चुनाव में किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने के लिए जाएंगे। प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र हुड्डा व मनोहर लाल कोई भी सरकार ढंग से नहीं चला पाया।

रैली में हंगामा, भाजपा के बताए तो डी.टी.सी. कर्मियों ने दिखाए आई.कार्ड
जिस समय केजरीवाल रैली को सम्बोधित कर रहे थे उसी दौरान दिल्ली से आए डी.टी.सी. कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री गोपाल राय ने डी.टी.सी. कर्मचारियों को भाजपा सरकार के गुंडे कह दिया, जिनको लेकर डी.टी.सी. कर्मचारियों ने हंगामे को तेज कर दिया। 

कर्मचारियों ने दिल्ली परिवहन में नौकरी कार्यरत आई. कार्ड दिखाए और कहा कि केजरीवाल सरकार कर्मचारी विरोधी नीति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा है। हंगामे के दौरान उन्हें डी.टी.सी. कर्मचारियों ने चेताते हुए कहा कि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो केजरीवाल सरकार को आने वाले समय में परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 

डी.टी.सी. कर्मचारियों के हंगामे के दौरान आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मंच से कहा यह कार्यक्रम शहीद के सम्मान में है अगर नारेबाजी करनी है तो बाहर सड़क पर जाकर करें। हंगामा कर रहे डी.टी.सी. कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में भी लिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!