ए.टी.एम. कार्ड बदलकर निकाले 91 हजार रुपए

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jul, 2018 12:46 PM

atm rs 91 thousand withdrawn from the card

एच.डी.एफ.सी. बैंक जुलाना के ए.टी.एम. कैबिन में किसी व्यक्ति ने एक उपभोक्ता का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसके खाते से 91 हजार रुपए निकलवा लिए। कुछ राशि को ए.टी.एम. के माध्यम से निकाला गया था तो कु

जींद(प्रदीप): एच.डी.एफ.सी. बैंक जुलाना के ए.टी.एम. कैबिन में किसी व्यक्ति ने एक उपभोक्ता का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसके खाते से 91 हजार रुपए निकलवा लिए। कुछ राशि को ए.टी.एम. के माध्यम से निकाला गया था तो कुछ राशि को ऑन लाइन दूसरे के खाते में ट्रांसफर किया गया था। 

जुलाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जुलाना के वार्ड नंबर-10 के मुकेश ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई शाम को वह मेन बाजार में एच.डी.एफ.सी. बैंक द्वारा स्थापित की गई ए.टी.एम. मशीन से राशि निकलवाने गया हुआ था। जब ए.टी.एम. से राशि निकलवा रहा था तो उसी दौरान 2 व्यक्ति भी ए.टी.एम. कैबिन में घुस गए और सहायता के नाम पर उसका ए.टी.एम. कार्ड ले लिया और 20 हजार रुपए की राशि उसे निकाल कर दे दी। राशि निकाले जाने के बाद वह घर पर आ गया। 

गत 6 जुलाई को उसके मोबाइल पर 91 हजार रुपए की राशि निकाले जाने के संदेश आए। जब उसने खाते की जांच की तो उसके खाते से 5 जुलाई को 40 हजार रुपए हुकम सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जबकि 20 हजार रुपए लाखनमाजरा ए.टी.एम. मशीन, 31 हजार रुपए की राशि थुराना हांसी ए.टी.एम. मशीन से निकाला गया था। राशि गायब होने पर जब वह बैंक में पहुंचा और उसने खाते की जांच की तो पता चला की उसके खाते से 91 हजार रुपए की राशि गायब थी और उसका ए.टी.एम. कार्ड भी बदला हुआ था। जुलाना थाना पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!