Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Feb, 2019 01:24 PM
पमंडल के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान जींद गुलकनी हाल निवासी हांसी रोड पुराने स्टैंड निवासी तरसेम(25) के रूप में हुई है।
सफीदों(पंकेस): उपमंडल के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान जींद गुलकनी हाल निवासी हांसी रोड पुराने स्टैंड निवासी तरसेम(25) के रूप में हुई है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अधिकारी ए.एस.आई. महिला राजेश ने बताया कि 11 नवम्बर 2018 को उपमंडल के एक गांव की महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया था। जब महिला को मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए तो महिला ने जींद गुलकनी हाल निवासी हांसी रोड पुराने स्टैंड निवासी तरसेम पर कभी मथुरा तो कभी दिल्ली ले जाकर जबरदस्ती से उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने तरसेम को गिरफ्तार कर लिया है।