Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Oct, 2018 03:10 PM
शहर थाना पुलिस ने लगभग सवा 2 साल पहले डिफैंस कालोनी में फर्जी इंस्टीच्यूट खुलवाकर महिला से 2 लाख रुपए हड़पने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर की पंचपीर कालोनी के कपिल की पत्नी सीमा ने 17 जून 2016 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि...
जींद(प्रदीप): शहर थाना पुलिस ने लगभग सवा 2 साल पहले डिफैंस कालोनी में फर्जी इंस्टीच्यूट खुलवाकर महिला से 2 लाख रुपए हड़पने के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर की पंचपीर कालोनी के कपिल की पत्नी सीमा ने 17 जून 2016 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका सम्पर्क स्वर्ण संगम शिक्षा सेवा संस्थान कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष रोशनलाल रंगा से हुआ। जिसने बताया कि उनका संस्थान प्रदेशभर में जरूरतमंद लोगों को सैंटर अलाट कर रहा है।
संस्थान के कर्ता धर्ता ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उसे डिफैंस कालोनी में सैंटर अलाट कर दिया। इसकी एवज में उससे 2 लाख रुपए वसूले गए और उनके संस्थान के नाम से फर्जी कोर्स करवाने की अनुमति भी दे दी गई। सैंटर खुलने के 2 महीने बाद नवम्बर 2015 को बंद हो गया। इस पर उसने कुरुक्षेत्र स्थित संस्था के कर्ता धर्ता रोशनलाल रंगा सहित अन्य पदाधिकारियों से सम्पर्क साधा और राशि वापस देने की बात कही। संस्था के पदाधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
सीमा की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष ज्योतिसर कुरुक्षेत्र निवासी रोशनलाल, उप-प्रधान रायसैन निवासी पवन, कोषाध्यक्ष अर्बन एस्टेट निवासी सुखविंद्र, उसकी बेटी बलजीत कौर, काला माजरा गांव के विजय, कुरुक्षेत्र के अलमेख, भाली गांव के रामेश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलमेख तथा रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया।