शहर में पार्किंग व्यवस्था सही न होने से लगता है जाम,  आमजन के छूटते हैं पसीने

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Dec, 2018 01:40 PM

the parking in the city does not seem right

नगर निगम के पार्षद और मेयर के लिए होने जा रहे चुनाव का बिगुल बज चुका है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशी घर-घर जाकर सभी प्रकार की सुविधाएं देने के वायदे कर रहे हैं। शहर में खोले गए चुनाव कार्यालय.....

हिसार(पंकेस): नगर निगम के पार्षद और मेयर के लिए होने जा रहे चुनाव का बिगुल बज चुका है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशी घर-घर जाकर सभी प्रकार की सुविधाएं देने के वायदे कर रहे हैं। शहर में खोले गए चुनाव कार्यालय में देर रात तक बैठकें चल रही हैं किसी तरह प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को हराकर भारी वोटों से जीत हासिल करनी है। उधर, शहर के वार्डों में विकास नहीं होने पर जनता भी अपना दर्द बयां कर रही है। 

शहर के वार्डों में हुए विकास कार्य को लेकर जब जनता से बातचीत की तो उनका साफ कहना है कि चुनाव के समय प्रत्याशी वोट मांगने के लिए घर-घर भटकते हैं। हम उन पर विश्वास करके भारी मतों से जीत दिलाते हैं लेकिन जीतने के बाद पार्षद समस्या का हल तो दूर, समस्याएं सुनने तक नहीं आते हैं। वहीं शहर में पार्किंग व्यवस्था सही न होने से हर रोज जाम लगता है। अब तक सारे ट्रैफिक प्लान फेल हो चुके हैं। 

पंजाब केसरी ने जब शहर में हुए विकास कार्य को लेकर जनता से बातचीत कि तो उन्होंने कहा कि वार्ड में एक नहीं, बल्कि कई समस्याएं बनी हुई हैं। कई बार पार्षद से लेकर अधिकारियों तक गुहार भी लगाई थी लेकिन समस्या आज भी बरकरार है। कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं अब जनता होने वाले नए प्रत्याशी से शहर में विकास की उम्मीद लगाए बैठी है।

चूल्हा-चौका छोड़ महिलाएं भी उतरी मैदान में
वहीं, मेयर और पार्षद को जीत दिलाने के लिए प्रचार भी खूब हो रहा है। जहां एक ओर घर-घर जाकर प्रत्याशी जनता की आवाज सुन रहे हैं तो वहीं महिलाएं भी चूल्हा-चौका छोड़कर प्रचार करने में लगी हुई हैं। गली-गली में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चों ने भी चुनाव प्रचार में अपनी खूब भूमिका निभाई।

वार्डों की मुख्य समस्याएं
द्व जगह-जगह पशुओं का जमावड़ा।
द्व सफाई व्यवस्था चरमराई हुई।                           
द्व थोड़ी-सी बारिश आने पर अनेक जगहों पर भर जाता है पानी, निकासी की कोई व्यवस्था नहीं।
द्व कई गलियों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का बुरा हाल। 
   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!