सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया किसानों को धोखा देने का आरोप

Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Jun, 2018 11:33 AM

surjevala accused prime minister modi of cheating farmers

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष मोदी ऐप के जरिए जहां देश के किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा को किसान हितैषी करार दिया तो वहीं इसके जवाब में कांग्रेस ने पी.एम. मोदी पर सवाल खड़ा करते हुए उन पर तीखा हमला बोला है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस...

हिसार(अरोड़ा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष मोदी ऐप के जरिए जहां देश के किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा को किसान हितैषी करार दिया तो वहीं इसके जवाब में कांग्रेस ने पी.एम. मोदी पर सवाल खड़ा करते हुए उन पर तीखा हमला बोला है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने प्रधानमंत्री की कृषि योजना को ही कटघरे में खड़ा करते हुए साफ कहा है कि पी.एम. मोदी एक छलावा है और वे किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। 

इस संदर्भ में सुर्जेवाला ने ट्वीटर बम फोड़ते हुए अपने वॉल पर लिखा है कि ‘विदेशों से अनाज मंगवाते हैं, अपने दोस्तों की आमदनी दोगुना बढ़ाते हैं, किसानों की फसलों के दाम टूट जाते हैं, प्रचार-प्रपंच का खेल और प्रधानमंत्री फेल’। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी ऐप के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार को किसानों का हितैषी बताया। साथ ही पी.एम मोदी ने 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई बड़े वादे किए। इस पर कांग्रेस नेता सुर्जेवाला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जहां भाजपा की केंद्र सरकार को जमकर कोसा वहीं उन्होंने देश में कृषकों की दिनोंदिन बिगड़ रही हालत पर अफसोस भी जताया। 

सुर्जेवाला ने कहा कि देश में किसानों की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है और पी.एम मोदी अपने दोस्तों को कृषि से जुड़ी योजनाओं के जरिए फायदा पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सुर्जेवाला ने मोदी सरकार द्वारा अनाज आयात और निर्यात का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में अनाज का आयात बढ़ा है। उन्होंने ट्वीट कर आगे लिखा, किसानों पर दोहरी मार यह है कि कृषि निर्यात में 9.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई आई है और कृषि आयात 10.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ गए।सुर्जेवाला ने मोदी सरकार के कार्यकाल में अनाज माफिया पर किसानों को लूटने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, अनाज माफिया ने 2015-16 में 44 रुपए प्रति किलो की दर से दालों का आयात किया, जिसे बाजार में 230 रुपए प्रति किलो में बेचा गया।  2016-17 में 221 टन दालों का रिकॉर्ड उत्पादन होने के बावजूद 44 रुपए प्रति किलो की दर से 56 लाख टन दालों का आयात किया गया।पी.एम मोदी द्वारा किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने के वादे पर भी सुरजेवाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, डीजल के भाव बढ़ाते हैं, खेती के संसाधनों पर जी.एस.टी लगाते हैं, खाद-बीज के भाव आसमान छुए जाते हैं, अब 2022 में आमदनी दोगुनी करने बारे अन्नदाता को भरमाते हैं। 

रणदीप ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के लिए छवाला बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना से किसान नहीं, बल्कि बीमा कंपनिया मुनाफा कमा रही हैं। 2017-18 के बीच बीमा कंपनियों को 20, 447 करोड़ रुपए मिले, जबकि किसानों को मुआवजे के तौर पर सिर्फ 5,650 करोड़ रुपए दिए। कम्पनियों को 14, 828 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!