सतलोक आश्रम प्रकरण में रामपाल की लगी हाजिरी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 Dec, 2018 12:47 PM

rampal s hazari in satlok ashram episode

सतलोक आश्रम प्रकरण में आश्रम संचालक रामपाल की हिसार सैंट्रल जेल में लगी अदालत में हाजिरी लगी। यह हाजिरी वीडियो कान्फ्रैंसिंग के जरिए लगी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए.....

हिसार(पंकेस): सतलोक आश्रम प्रकरण में आश्रम संचालक रामपाल की हिसार सैंट्रल जेल में लगी अदालत में हाजिरी लगी। यह हाजिरी वीडियो कान्फ्रैंसिंग के जरिए लगी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 दिसम्बर की तारीख निर्धारित की। ज्ञात रहे कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में अब तक एक गवाही हो चुकी है। 

यह मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम से जुड़ा है। यह केस उस समय दर्ज हुआ था कि जब पुलिस ने आश्रम में कार्रवाई की थी। आरोप है कि उस समय आश्रम के अंदर निर्धारित संख्या से ज्यादा गैस सिलैंडर मिले थे। ये गैस सिलैंडर मिलने पर बरवाला थाना में अभियोग नम्बर 443 के तहत केस दर्ज हुआ था। इस केस में अकेले आश्रम संचालक रामपाल पर केस दर्ज है। इस केस में गैस एजैंसी के मैनेजर की गवाही हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!