Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jul, 2018 06:01 PM
हिसार कैंट में चल रही सेना में सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां के युवाओं की भर्ती हुई। शनिवार को हुई भर्ती प्रक्रिया में 3013 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। दौड़ में सोल्जर जनरल ड्यूटी के 2519 उम्मीदवारों में से 2282 उम्मीदवारों ने दौड़ लगाई। इसमें 226...
हिसार(पंकेस): हिसार कैंट में चल रही सेना में सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां के युवाओं की भर्ती हुई। शनिवार को हुई भर्ती प्रक्रिया में 3013 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। दौड़ में सोल्जर जनरल ड्यूटी के 2519 उम्मीदवारों में से 2282 उम्मीदवारों ने दौड़ लगाई। इसमें 226 युवा दौड़ का टारगेट पूरा कर पाए। वहीं सोल्जर क्लर्क पदके 356 उम्मीदवार दौड़े में शामिल हुए। इनमें से 39 ही दौड़ पास कर पाए।