बिना पर्यावरण बोर्ड से एन.ओ.सी. लिए निगम चला रहा डमपिंग स्टेशन, खड़ा कर दिया कचरे का पहाड़

Edited By Shivam, Updated: 15 Sep, 2019 01:04 PM

noc from environment board corporation is running a dumping station

शहर में सफाई के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाले नगर निगम की पोल पर्यावरण बोर्ड ने खोल दी है। पर्यावरण बोर्ड के अनुसार नगर निगम ने डमपिंग स्टेशन चलाने के लिए उनसे एन.ओ.सी. नहीं ले रखी है।

हिसार (ब्यूरो): शहर में सफाई के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाले नगर निगम की पोल पर्यावरण बोर्ड ने खोल दी है। पर्यावरण बोर्ड के अनुसार नगर निगम ने डमपिंग स्टेशन चलाने के लिए उनसे एन.ओ.सी. नहीं ले रखी है। बोर्ड के अनुसार एन.ओ.सी. नहीं लेने का साफ मतलब है कि निगम नियमानुसार कचरे का निपटान नहीं कर रहा है। डमपिंग एरिया में चल रही गड़बड़ी को छिपाने के लिए ही अभी तक निगम ने एन.ओ.सी. के लिए अप्लाई तक नहीं किया है।

पर्यावरण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार डमपिंग एरिया के कारण आसपास के एरिया में हवा प्रदूषित है, जमीन खराब हो चुकी है, भूमिगत पानी में भी कचरे के अवशेषों से प्रदूषण फैल रहा है। निगम ने बिना उनकी अनुमति के कचरे का पहाड़ खड़ा कर दिया है। नगर निगम द्वारा शहर से निकलने वाले कचरे को प्रॉपर तरीके से डम्प करने का कोई प्रबंध नहीं किया हुआ है। शहर के बाहर ढंढूर गांव के पास बनाए गए डमपिंग एरिया में निगम द्वारा कचरा खुले में डाल दिया जाता है।

इस डमपिंग एरिया में हर रोज 300 टन तक कचरा डाला जाता है। इस कचरे में 200 टन कचरा शहर का होता है। इसके अलावा हांसी से 50 टन, बरवाला से 25 टन, नारनौंद से 10 टन व सिवानी से 10 टन कचरा लाकर यहां पर डम्प किया जा रहा है। जब इस मामले में नगर निगम के एस.ई. रामजीलाल से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से ही मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण व डमपिंग का मामला सी.एस.आई. सुभाष सैनी देखते हैं वही बता सकते हैं कि उन्होंने एन.ओ.सी. ली है या नहीं। एस.ई. रामजीलाल ने बात को घुमाने की कोशिश करते हुए कहा कि उन्होंने नए डमपिंग ग्राऊंड के लिए एन.ओ.सी. अप्लाई कर रखी है जिस पर ऑब्जैक्शन लग गया है। इतने बड़े मामले पर एक अधिकारी का इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बयान इस बात की पोल खुद खोल रहा है कि पर्यावरण प्रदूषण के प्रति निगम कितना सचेत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!