हिसार में पारा और लुढ़का,तापमान पहुंचा एक डिग्री

Edited By Updated: 23 Jan, 2016 11:30 AM

mercury in hisar and rolled the temperature reached a degree

सर्दी के चलते हिसार वासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अलाव जलाकर सर्दी दूर करने की कोशिश

 हिसार (दिनेश भारती) :सर्दी के चलते हिसार वासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अलाव जलाकर सर्दी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हालत यह है कि तापमान एक डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड और कोहरे के आने वाले दिनों में कम होने के कोई आसार मौसम विभाग नहीं बता रहा है।

चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के ​मौसम विभाग का साफ कहना कि प्रदेश में आने वाले दिनों में कोहरे व सर्दी इस प्रकार जारी रहेगा। इससे सुबह—शाम का तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक डा राज सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिमी विक्षोप के कारण प्रदेश में सर्दी में इजाफा हुआ है। हिमालय में हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में सर्द हवाएं चल रही है। इस कारण प्रदेश  में आने वाले दिनों में सुबह शाम ठंड व कोहरा गिरेगा, लेकिन दिन के समय में धूप ​खिलने के संभावना बनी रहेगी। उन्होने बताया प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की कोई सम्भावना नही है। ​

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा राज सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसम से किसी भी फसलों को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। गेहूं की फसल के लिए कोहरा व ठंड काफी फायदेमंद है। सब्जियों में भी फिलहाल किसी प्रकार कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!