विवाहिता ने फंदा लगाकर दी अपनी जान,5 महीने पहले हुई थी शादी

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2019 12:48 PM

married woman laid down her life got married 5 months ago

उकलाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के पिता संजय ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 4 फरवरी 2019 को उकलाना निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। शादी ........

उकलाना मंडी (पंकेस): उकलाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता के पिता संजय ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 4 फरवरी 2019 को उकलाना निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने के बाद ही ससुराल पक्ष मेरी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लग गया।

विवाहिता ने मायके में आकर बताया कि उसे प्रिंस व उसकी मां दहेज के लिए काफी यातानाएं देते थे। बाद में कई बार पंचायत हुई और ससुराल पक्ष अपनी गलती मानकर विवाहिता को ले जाता था, लेकिन बार-बार यातनाएं देने से विवाहिता परेशान आ चुकी थी और 12 सितम्बर को विवाहिता का फोन आया कि प्रिंस, उसका ससुर, सास व प्रिंस का मामा दहेज के लिए उसे मार देंगे।

बाद में प्रिंस का फोन आया कि हालत खराब है। अग्रोहा मैडीकल कॉलेज गए तो पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। मृतका के पिता ने कहा कि ससुरालपक्ष ने उसकी बेटी को प्रताडि़त कर हत्या की है। पुलिस ने संजय के बयान पर प्रिंस, ससुर, सास व प्रिंस का मामा बलबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!