कैसे सुधरेंंगे शहर के हालात, जब कुर्सी पर ही नहीं कोई अधिकारी

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2019 01:10 PM

how to improve the situation of the city when no officer at the chair

हिसार जिले में काफी समय से अधिकारियों का टोटा है। शिक्षा विभाग से लेकर रोडवेज, नगर निगम, खेल विभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहे हैं। इन सभी विभागों में अधिकारियों की कुॢसयां खाली पड़ी हैं।

हिसार (संदीप): हिसार जिले में काफी समय से अधिकारियों का टोटा है। शिक्षा विभाग से लेकर रोडवेज, नगर निगम, खेल विभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहे हैं। इन सभी विभागों में अधिकारियों की कुॢसयां खाली पड़ी हैं। अकेले रोडवेज निगम में करीब 39 अधिकारियों की पोस्ट वैकेंट हैं।


ऐसे ही शिक्षा विभाग में 9 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों में एक पोस्ट खाली है, व 6 बी.ई.ओ. के पद का स्कूलों प्राचार्यों को चार्ज दे रखा है। वहीं शिक्षा विभाग में हिसार में जिले में करीब 43 स्कूलों में प्राचार्य ही नहीं है। शहर का विकास करवाने में नगर निगम कमिश्नर का सबसे अहम रोल रहता है, लेकिन हिसार में पिछले 15 दिनों से कमिश्नर की कुर्सी भी खाली पड़ी है।

खेल मैदानों में सामान मुहैया करवाने के लिए खेल विभाग की फाइलें अधर में लटकी हुई है। क्योंकि हिसार का परमानैंट जिला खेल अधिकारी भी नहीं है। इसके अलावा हिसार में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी जिला शिक्षा अधिकारी संभाल रहा है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हो कि हिसार के हालात कैसे सुधर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!