Edited By Updated: 01 Nov, 2016 06:11 PM
गांव बालसमंद में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कार ने कुचल दिया। राहगिरों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मृतक के भतीजे सोनू ने सदर थाना में शिकायत...
हिसार: गांव बालसमंद में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कार ने कुचल दिया। राहगिरों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मृतक के भतीजे सोनू ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार बालसमंद निवासी मालाराम रविवार को सुबह 10 बजे किसी कार्य से जा रहा था। जब वह सड़क किनारे था तो एक कार ने कुचल दिया। राहगीरों की मदद से माला राम को हिसार के निजी अस्पताल में लाया गया जहां उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।