विदेशी मेम के देसी बोल, सबनै राम-राम

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Jan, 2019 03:16 PM

desi bole of foreign mam sabnai ram ram

हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फैस्टीवल के चौथे दिन बुधवार को हकृवि के इंदिरा गांधी सभागार में विदेशी मेहमानों से लेकर मायानगरी मुंबई से बड़े और छोटे पर्दे के कलाकार पहुंचे। बुधवार को हरियाणा रिवाज मंच ने रसियन सितारों का लोकल गीत और नृत्य से स्वागत...

हिसार (राठी): हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फैस्टीवल के चौथे दिन बुधवार को हकृवि के इंदिरा गांधी सभागार में विदेशी मेहमानों से लेकर मायानगरी मुंबई से बड़े और छोटे पर्दे के कलाकार पहुंचे। बुधवार को हरियाणा रिवाज मंच ने रसियन सितारों का लोकल गीत और नृत्य से स्वागत किया। गीत के बोल -तूं तो मैडम रसिया की, हम जाटणी हरियाणा की। मंच की अध्यक्ष कांता हुड्डा ने कहा कि रसियन कलाकारों को देखते हुए लगा ही नहीं कि वे भी यहां के रंग में रंग जाएंगे। उधर, चिडिय़ाघर के बाबू जी यानी राजेंद्र गुप्ता का भी हरियाणा के लोकगीतों से स्वागत हुआ। चूंकि वे हरियाणवी हैं, इसलिए थोड़ी ही देर में यहां के माहौल में रम गए। संस्कृति सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डिवैल्मैंट के बैनर तले एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सहयोग से चल रहे समारोह में अरविंद स्वामी, जनार्दन, दरियाव सिंह आदि लोकल कलाकार भी पहुंचे।

रसियन कलाकार को देखने अनेक लोग पहुंचे।  हैरानी तब हुई जब लोकल कलाकारों संग देसी तरीके से रसियन कलाकार ने नृत्य किया। यही नहीं रसियन कलाकार ने ङ्क्षहदी भाषा में सबसे बात कर सभी को अचंभित कर दिया।

दरअसल, ये कलाकार रूस में-रसियन-इंडियन फ्रैंडशिप सोसायटी चलाते हैं। रामेश्वरम और नादेजदा रूस में इसे कई सालों से चला रहे हैं। इनका उद्देश्य दोनों देशों में संस्कृति के माध्यम से एक-दूसरे को समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्ते कहा। नादेजदा ने कहा कि वह हरियाणा के लोगों द्वारा उनके भव्य स्वागत को लेकर अति उत्साहित हैं। रामेश्वरम ने बताया कि वे रूस में भारत की पौराणिक कथा-रामायण और महाभारत का मंचन करते हैं। वहां के लोगों को भारतीय संस्कृति बहुत भा रही है।

वहीं पर्दे पर उनकी फिल्म -क्ले पिट और जॉय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म के बाद रामेश्वरम और नादेजदा ने बताया कि ये फिल्में सोशल ड्रामा हैं। समस्या हर जगह होती है। वह कोई भी देश हो सकता है। ऐसी फिल्मों के माध्यम से समस्याओं के हल का संदेश दिया जाता है। हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में रसियन फिल्म दिखाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने निर्देशक धर्मेंद्र डांगी, नकुल सिंह और आयोजकों के इस प्रयास को सराहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!