ठंड व कोहरे का असर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Jan, 2018 01:25 PM

cold and fog impact most on trains

पश्चिमी विक्षोभ में लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते हिसार तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है। यह पारा 3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे ने वाहनों और टे्रनों की गति पर ब्रेक लगाए। मौसम...

हिसार(ब्यूरो):पश्चिमी विक्षोभ में लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते हिसार तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है। यह पारा 3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे ने वाहनों और टे्रनों की गति पर ब्रेक लगाए। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 6 और 7 जनवरी को रात के तापमान में और गिरावट आएगी। इन दिनों में पाला पडऩे की संभावना है। 

इन दिनों बढ़ती ठंड और घने कोहरे का ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। गोरखधाम एक्सप्रैस ट्रेन करीब 9 घंटे लेट पहुंची। इस ट्रेन का सुबह 10 बजे पहुंचने का टाइम है। किसान एक्सप्रैस भी करीब 3 घंटे लेट रही। यह ट्रेन करीब 12.50 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पहुंची। धुरी-भिवानी ट्रेन डेढ़ घंटे लेट पहुंची। गंगानगर-रेवाड़ी ट्रेन डेढ़ घंटे लेट पहुंची। रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन डेढ़ घंटे लेट पहुंची। रेवाड़ी-भटिंडा ट्रेन करीब एक घंटे देरी से पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्द मौसम में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है, साथ ही बर्फीली हवाएं चलेंगी।

लगातार कम हो रहे तापमान ने वाहनों की गति पर बे्रक लगा दिए हैं। इसका असर रेल व बसों की गति पर ज्यादा पड़ा है। आज सुबह से घने कोहरे का असर देखने को मिला। कम दृष्टियता के चलते  वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह 9 बजे मौसम साफ होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। शाम तक मौसम साफ रहा लेकिन शाम ढलने के साथ बर्फीली हवाओं ने फिर ठंडक बढ़ा दी। बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। अलाव के आगे बर्फीली हवाओं का कहर बेअसर रहा।

2 जनवरी से तापमान में गिरावट जारी
उल्लेखनीय है कि बर्फीली हवाओं के कारण हिसार में 2 जनवरी के बाद लगातार तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 3 दिनों की बात करें तो अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सैल्सियस से 20.0 डिग्री सैल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सैल्सियस से 3.0 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर का तापमान 20 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को मौसम साफ रहने के कारण दोपहर के तापमान में 3.2 डिग्री सैल्सियस का उछाल आया। रात्रि तापमान 3.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इस तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे है। 

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मौसम
बर्फीली हवाओं से बेशक मौसम में ठंडक आ गई हो और यह मनुष्य के लिए ठीक न हो लेकिन फसलों के लिए खासतौर से गेहूं की फसल के लिए यह मौसम फायदेमंद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड अधिक होने के कारण फुटाव अच्छा होगा। किसानों को चाहिए कि वे नियमित गेहूं की फसल की जांच करते रहे। पीलापन आने पर कृषि विशेषज्ञों की राय लें। 

आर.यू.बी. निर्माण के चलते भी आंशिक रद्द हुई ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया। गाड़ी संख्या 59721 जयपुर-हिसार सवारी गाड़ी आज रेवाड़ी तक संचालित रही। यह रेलसेवा रेवाड़ी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रही। गाड़ी संख्या 59722 हिसार-जयपुर सवारी गाड़ी जो हिसार से प्रस्थान करनी थी। वह हिसार-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रही। रेलवे प्रशासन द्वारा बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-भटिंडा रेलखंड के मध्य आर.यू.बी. निर्माण कार्य के लिए इंजीनियरिंग ब्लॉक किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खंड पर रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54632 धुरी-सिरसा रेलसेवा 5 जनवरी, 11 जनवरी और 17 जनवरी को धुरी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा हिसार तक संचालित रहेगी। इन दिनों में यह रेलसेवा हिसार-सिरसा के मध्य आंशिक रद्द होगी। गाड़ी संख्या 54633 सिरसा-लुधियाना रेलसेवा 5 जनवरी, 11 जनवरी व 17 जनवरी को हिसार से संचालित होगी। यह रेलसेवा सिरसा-हिसार के मध्य आंशिक रद्द होगी। वहीं गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी-भटिंडा सवारी गाड़ी 5 जनवरी, 17 जनवरी को हिसार स्टेशन पर एक घंटे 25 मिनट रैगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी-भटिंडा सवारी गाड़ी 11 जनवरी को हिसार स्टेशन पर 2 घंटे रैगुलेट रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!