बिहार में भाजपा की हार, हरियाणा में विपक्षियों की बांछें खिलीं

Edited By Updated: 09 Nov, 2015 09:52 AM

bjp polls ashok tanwar kuldeep bishnoi nitish kumar

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत और भाजपा की करारी हार से हरियाणा के विपक्षी दलों के नेताओं की बांछें खिल गई हैं

हिसार: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत और भाजपा की करारी हार से हरियाणा के विपक्षी दलों के नेताओं की बांछें खिल गई हैं। हरियाणा में कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेताओं ने इन नतीजों के बाद सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि मोदी के झूठ की हाडी दिल्ली के बाद अब बिहार में भी फूट गई है।

अब पूरे देश में भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के अध्यक्ष एंव विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बिहार के चुनावी परिणामों पर प्रतिक्त्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की करारी हार के लिए बिहार की जागरूक जनता बधाई की पात्र है।

दिल्ली के बाद बिहार की जनता ने भी भाजपा को आईना दिखाया है। उन्होंने महागठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोग भाजपा की चिकनी.चुपड़ी बातें में नहीं आए और सोच. समझकर बिहार के भविष्य को देखते हुए उन्होंने सही मतदान किया1 हरियाणा में भाजपा उनकी वजह से सत्ता में आई थी। आगामी चुनावों में हरियाणा में भी भाजपा का सफाया तय है।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस .आरजेडी-जेडीयू महागठबंधन की जीत को ऐतिहासिक तथा अभूतपूर्व बताया है। उन्होने अपने ट्वीटर हेंडल के जरिए हरियाणा के काग्रेस परिवार की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार,आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा बिहार के मतदाताओं को बधाई दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव में कहते थे कि जो देश का मूड है वही दिल्ली का मूड है और बिहार में प्रधानमंत्री को परिवर्तन दिखाई दे रहा था। दिल्ली-बिहार तो महज झांकी हैं प्रधानमंत्री को समझ लेना चाहिए कि देश से भाजपा का सफाया होना अभी बाकी है।

इनेलो सांसद दुष्यत चौटाला ने बिहार में जनता दल यू की ऐतिहासिक जीत पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने अपना जो मत दिया है उसके लिए वह बधाई की पात्र है।

इनेलो सांसद ने कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिए कि मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय धरातल पर आकर विकास के काम करे। नीतीश कुमार तथा लालू प्रसाद यादव  चौधरी देवीलाल के लगाए गए पौधे हैं और उन्होंने इस जीत को चौधरी देवीलाल की नीतियों की जीत बताया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!