Edited By Updated: 10 Nov, 2015 01:04 PM
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हुई भारी जीत को लेकर कांगे्रस में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
हिसार (संजय अरोड़ा): बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हुई भारी जीत को लेकर कांगे्रस में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला विशेष तौर पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बिहार जीत पर बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बिहार की खास मिठाई सुधा पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के घटक दल के रूप में कांग्रेस ने 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 27 सीटें जीतने में कामयाब रही। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने व महागठबंधन की रणनीति तय करने और सीटों के बंटवारे में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अहम भूमिका रही और इस चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुर्जेवाला भी पूरी तरह चर्चा में रहे। जहां सुर्जेवाला ने चुनाव के दौरान समय-समय पर विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया।
वहीं उनकी भाजपा के पटना से सांसद एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से उनके दिल्ली आवास पर हुई लम्बी मुलाकात भी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय रही थी। राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि सिन्हा व सुर्जेवाला की मुलाकात से कांग्रेस को या महागठबंधन को कितना फायदा मिला यह तो नहीं कहा जा सकता, मगर इस मुलाकात ने भाजपा में अवश्य हलचल पैदा कर दी थी।