Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2019 01:21 PM
सी.आई.ए. हांसी की टीम ने नकली नोटों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति भाटोल जाटान से हांसी आएगा। उसके पास नकली नोट हैं
हिसार (ब्यूरो): सी.आई.ए. हांसी की टीम ने नकली नोटों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. को मुखबिरी के आधार पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति भाटोल जाटान से हांसी आएगा। उसके पास नकली नोट हैं और वह नकली नोटों को असली नोटों के रूप में प्रयोग करेगा।
सी.आई.ए. की टीम ने काली देवी मंदिर चौक हांसी पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान रोहताश के रूप में। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 2-2 हजार के 13 नोट मिले। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है।