जमीनी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2019 11:14 AM

youth shot dead due to ground rivalry case registered

जमीनी रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई। लेकिन गनीमत रही कि गोली पीड़ित के पैर में लगी और उसकी जान बच गई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद..........

पलवल (ब्यूरो) : जमीनी रंजिश के चलते एक युवक को जान से मारने की नियत से गोली मार दी गई। लेकिन गनीमत रही कि गोली पीड़ित के पैर में लगी और उसकी जान बच गई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद दंपत्ति व उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई अमन प्रकाश ने बताया कि गांव जनोली निवासी भरत उर्फ  भोला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका अपने चाचा घनश्याम से जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व पीड़ित ने अपने चाचा घनश्याम के मकान का शीशा तोड़ दिया था। चाचा घनश्याम का लड़का शाहील उसी बात की रंजिश पाले हुए था। 30 अक्तूबर को पीड़ित मांदकोल रोड पर बने बम्बे के पास बैठा हुआ था।

उसी दौरान शाहील बाइक पर आया और शाहील ने सीधी गोली चला दी। गोली पीड़ित के पैर में लगी और शाहील मौके से फरार हो गया। पीड़ित जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा तो शाहील उसकी मां सुषमा भी आ गई जहां पर शाहील ने फिर से गोली चलाई जो पीड़ित की बाइक की टंकी में लगी। घायल अवस्था में पीड़ित को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!