पहले पति को छोड़ 2 से तालमेल बढ़ाना बना मुसीबत, युवक ने पूर्व प्रेमी पर दागी गोलियां

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Jan, 2020 01:14 PM

youth fired on ex boyfriend

कुरुक्षेत्र की एक कालोनी में तड़के 3 बजे प्रेमिका के घर आए राजस्थान के रहने वाले युवक ने पूर्व प्रेमी पर गोलियां दाग दीं। घायल दूसरे प्रेमी को अस्पताल में पहुंचाया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की शादी शिव नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के...

कुरुक्षेत्र(पंकेस): कुरुक्षेत्र की एक कालोनी में तड़के 3 बजे प्रेमिका के घर आए राजस्थान के रहने वाले युवक ने पूर्व प्रेमी पर गोलियां दाग दीं। घायल दूसरे प्रेमी को अस्पताल में पहुंचाया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की शादी शिव नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद इस महिला ने एक पुत्र को जन्म भी दिया था। अनबन के चलते इस महिला ने पति से दूरी बना ली। कहा जाता है कि यह महिला अपने मां-बाप के मकान कुरुक्षेत्र की एक कालोनी में रहा करती है। इस महिला की पिछले करीब 5 वर्ष से योगेश निवासी कुरुक्षेत्र के साथ नजदीकियां बनी हुई थीं। 

योगेश का इस महिला के पास अक्सर आना-जाना होता था। सूत्रों का यह भी कहना है कि महिला का फेसबुक के जरिए राजस्थान के रहने वाले कुनाल से भी अनेकों बार बातचीत होते हुए नजदीकी हो गई। कुनाल मलिा के घर आया हुआ था। यह बात प्रेमी योगेश को नागवार गुजरी। योगेश प्रेमिका के घर पर तड़के करीब अढ़ाई बजे आ पहुंचा। कुनाल मौका देख योगेश के साथ झगड़ बैठा। बात इतनी बढ़ गई कि कुनाल ने योगेश पर गोलियां दाग दीं। इस घटना में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

गोली चलने की आवाज कालोनी के लोगों ने भी सुनी। मामले की भनक लगते ही थाना शहर थानेसर, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि योगेश नाजुक हालत में पीजीआई रैफर कर दिया है। पुलिस को मौके से एक जली हुई मोटरसाईकिल व 5-6 गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामले की नजाकत को समझते हुए महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। पुलिस ने योगेश की शिकायत पर कुनाल, नीतेश मनबीर व महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!