Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 Aug, 2018 10:04 AM
बहादुरगढ़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप लडरावन ने ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मी कृष्ण पर गोली चला दी। वह यहां अपनी पत्नी के इलाज के लिए आया है। पहले उसकी महिला डॉक्टर के....
बहादुरगढ(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप लडरावन ने ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मी कृष्ण पर गोली चला दी। वह यहां अपनी पत्नी के इलाज के लिए आया है। पहले उसकी महिला डॉक्टर के साथ फोन पर बहस हुई उसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ के साथ गाली गलौच। डॉ मनीष के बीच बचाव करने पर गोली दीवार में जा लगी। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।