Edited By vinod kumar, Updated: 15 Dec, 2019 12:49 PM
पंजोखरा निवासी हरविंद्र सिंह (28) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पंजोखरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हरविंद्र शादीशुदा था। गत...
अम्बाला शहर(पंकज): पंजोखरा निवासी हरविंद्र सिंह (28) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पंजोखरा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हरविंद्र शादीशुदा था। गत शुक्रवार रात को खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया था।
शनिवार सुबह जब वह काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने हरविंद्र के कमरे में जाकर देखा तो उसे कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर झूलता पाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कुछ नहीं मिला, न कोई सुसाइड नोट मिला। दीप सिंह ने बताया कि हरविंद्र मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
उन्होंने बताया कि उसके बेटे की मौत 23 साल और बड़े पौत्र परविंद्र की मौत 11 साल पहले हो चुकी है। अब दूसरे पौत्र हरविंद्र ने भी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि परविंद्र की मौत उसकी शादी के 5 साल बाद हो गई थी। उसके जाने के बाद बड़ी पौत्रवधू की शादी हरविंद्र से की थी। अब हरविंद्र की मौत के बाद पौत्रवधू व परपौत्रों का भविष्य खतरे में है।