डंकी रूट से अमेरिका गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, 45 लाख रुपये खर्च कर 2023 में गया था

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2026 03:06 PM

young man who traveled to the us via the  donkey route  dies of a heart attack

साल 2023 में जमीन बेचकर और कर्ज ले 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका में डंकी रूट से गए गांव बल्ला निवासी अनिल कुमार (21) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चार अक्तूबर की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

करनाल: साल 2023 में जमीन बेचकर और कर्ज ले 45 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका में डंकी रूट से गए गांव बल्ला निवासी अनिल कुमार (21) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चार अक्तूबर की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता ऋषिपाल ने बताया कि इकलौते बेटे अनिल ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर भविष्य के लिए उसने अमेरिका जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी जमीन बेची और कर्ज लेकर 45 लाख रुपये जुटाए।

पिता के अनुसार डंकी रूट से अमेरिका जाने में अनिल को करीब छह महीने लग गए थे। वहां पहुंचने के बाद वह जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर वहीं रहने लगा था। परिवार को उम्मीद थी कि अनिल मेहनत कर आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा और घर की जिम्मेदारियां संभालेगा। अब परिजनों ने सरकार से अनिल का शव अमेरिका से भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है ताकि परिवार अंतिम बार बेटे के दर्शन कर सके।

प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि मौत की आधिकारिक वजह की पुष्टि संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट से ही होगी। अनिल अपने पिता ऋषिपाल का इकलौता बेटा था। ऋषिपाल के भाई रामपाल की एक ही बेटी है। ऐसे में अनिल दोनों परिवारों के लिए इकलौता था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!